गोंदिया में अमृत परिवार सर्वेक्षण में मिला उत्साहजनक प्रतिसाद

कई स्थानों पर टीम का गर्मजोशी से स्वागत

गोंदिया में अमृत परिवार सर्वेक्षण में मिला उत्साहजनक प्रतिसाद मुख्य फोटो
मुख्य फोटो

महाराष्ट्र संशोधन, उन्नती व प्रशिक्षण प्रबोधिनी अर्थात अमृत महाराष्ट्र शासन की स्वायत्त संस्था है। जिन खुला प्रवर्ग की जातियों को अन्य शासकीय निगमों अथवा महामंडलों का लाभ नहीं मिलता, ऐसे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग अमृत का लक्ष्य समूह हैं। वार्षिक आय ₹8 लाख से कम होने पर पात्र व्यक्ति अमृत की विभिन्न योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।

अमृत संस्था ने एप्रिल माह में अमृत परिवार सर्वेक्षण किया । इस उपक्रम के अंतर्गत टीम द्वारा लक्ष्यित वर्ग के लोगों से व्यापक स्तर पर संपर्क किया गया और उन्हें अमृत संस्था के योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। घर घर जाकर किए गए इस सर्वेक्षण में लोगों को योजनाओं के उद्देश्यों, लाभों और निःशुल्क प्रशिक्षण की सुविधाओं के बारे में जागरूक किया गया। सर्वेक्षण के दौरान यह सामने आया, की ग्रामीण क्षेत्रों में कई लोगों ने अमृत संस्था के योजनाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाया और प्रशिक्षण लेने में रुचि दिखाई। लोगों ने योजना के बारे में विस्तार से जानकारी ली और इसे अन्य लोगों तक पहुँचाने की भी बात कही। इस दौरान कई स्थानों पर टीम का गर्मजोशी से स्वागत भी किया गया, जो जनसहभागिता का सकारात्मक संकेत है। हालांकि, सर्वेक्षण के दौरान कई व्यावहारिक समस्याएं भी सामने आईं। कुछ लोगों ने बताया, की वे रोज़गार की मजबूरी के कारण घर से बाहर जाकर प्रशिक्षण लेने में असमर्थ हैं, क्योंकि काम छोड़ना उनके लिए आर्थिक रूप से कठिन है। इसके अलावा, कई नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज़ों की कमी या प्रक्रिया की जटिलता के कारण योजना से जुड़ने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। महत्त्वपूर्ण रूप से, कुछ परिवार ऐसे भी मिले जिनकी परिस्थितियों के चलते तत्काल अमृत के अंतर्गत सहायता प्रदान करना संभव नहीं हो पाया। इससे यह स्पष्ट होता है, की कुछ वर्ग अभी भी योजना की पहुँच से बाहर हैं और उनके लिए अलग से उपायों की आवश्यकता है। सर्वेक्षण के दौरान लोगों ने यह भी प्रश्न उठाया की प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उन्हें रोज़गार किस प्रकार मिलेगा। कई नागरिकों ने स्पष्ट रूप से कहा, की केवल प्रशिक्षण ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसके बाद रोजगार या स्वरोज़गार के अवसर भी सुनिश्चित किए जाने चाहिए। यह मुद्दा ग्रामीण युवाओं और कामकाजी वर्ग के लिए विशेष रूप से महत्त्वपूर्ण बनकर उभरा।

अमृत परिवार सर्वेक्षण के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने योजनाओं के प्रति रुचि दिखाई, वहीं कई लोगों ने रोज़गार, दस्तावेज़ और प्रशिक्षण से जुड़ी व्यावहारिक समस्याएं भी सामने रखीं। कुछ परिवार ऐसे भी मिले जिनमें तत्काल सहायता संभव नहीं हो पाई।



Publisher: Priya Shukla News publisher name | Date: 06-05-2026 News publication date | Time: 10:25 AM News publication time | Views: 320 Number of times this news has been viewed | District: Gondia Related district of the news
Publisher: Priya Shukla News publisher name | Date: 06-05-2026 News publication date | Time: 10:25 AM News publication time | Views: 320 Number of times this news has been viewed | District: Gondia Related district of the news

ही बातमी शेअर करा

Comments 0 Comments

No comments yet

You can start the discussion

Write a Comment
0 / 50 words
Advertisement