अमृत संस्था के माध्यम से निःशुल्क आयोजन
गोंदिया : अमृत संस्था के अंतर्गत 27 जनवरी को गोंदिया जिले के सुप्रसिद्ध अनुपम ब्युटी पार्लर में मेकअप आर्टिस्ट प्रशिक्षण बैच का शुभारंभ किया जाएगा। यह प्रशिक्षण बैच सुनीता राघानी के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है, जिनका अनुपम ब्यूटी पार्लर संपूर्ण गोंदिया जिले में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जाना जाता है।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं को व्यावसायिक मेकअप आर्टिस्ट बनने का संपूर्ण प्रायोगिक व सैद्धांतिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली महिलाओं को शासनमान्य प्रमाणपत्र (Government Certified Certificate) दिया जाएगा, जिससे उन्हें स्वरोजगार एवं रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।
अमृत ये महाराष्ट्र शासन की स्वायत्त संस्था का यह प्रयास महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उन्हें हुनरमंद करने तथा सौंदर्य क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए नए रास्ते खोलने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है। इस प्रशिक्षण से महिलाएं स्वयं का ब्युटी पार्लर शुरू कर सकती हैं या इस क्षेत्र में प्रोफेशनल करियर बना सकती हैं।
अमृत संस्था द्वारा गोंदिया जिले की महिलाओं से इस अवसर का अधिकाधिक लाभ उठाने का आवाहन किया गया है।
कार्तिक तिवारी - 9112228776
Comments 0 Comments
No comments yet
You can start the discussion
Write a Comment