गोंदिया में उद्यमिता विकास को लेकर अमृत और व्यापारी एसोसिएशन की महत्त्वपूर्ण चर्चा - अमृत महाराष्ट्र

गोंदिया में उद्यमिता विकास को लेकर अमृत और व्यापारी एसोसिएशन की महत्त्वपूर्ण चर्चा

'अमृत'द्वारा नए उद्यमियों को ई-कॉमर्स से जोड़ने की दिशा में महत्त्वपूर्ण पहल

गोंदिया में उद्यमिता विकास को लेकर अमृत और व्यापारी एसोसिएशन की महत्त्वपूर्ण चर्चा मुख्य फोटो
मुख्य फोटो

गोंदिया : महाराष्ट्र शासन की स्वायत्त संस्था अमृत की ओर से नए उद्यमियों को सशक्त बनाने हेतु एक महत्त्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गोंदिया जिला व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय जैन एवं सचिव राजा इसरका से अमृत प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की।

बैठक में नए उद्यमियों को संपूर्ण मार्गदर्शन देने, उन्हें एडवांस प्रशिक्षण उपलब्ध कराने तथा उनके उत्पादों को डिजिटल बाजार से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। 'अमृत'द्वारा विकसित अमृतपेठ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से जुड़ने के लिए सभी व्यापारियों और सेलर्स को आमंत्रित किया गया, जिससे स्थानीय उद्यमियों को ऑनलाइन माध्यम से व्यापक बाजार उपलब्ध हो सके।

इस अहम बैठक में आकाश सिंह चौहान और कार्तिक तिवारी की भी सक्रिय सहभागिता रही। सभी उपस्थित सदस्यों ने एकमत से यह विचार व्यक्त किया, कि प्रशिक्षण, डिजिटल प्लेटफॉर्म और उचित मार्गदर्शन के माध्यम से जिले में नए उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है।

यह बैठक गोंदिया जिले में उद्यमिता विकास, स्थानीय व्यापार के विस्तार और डिजिटल इंडिया की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

अमृत संस्था परिचय

महाराष्ट्र संशोधन, उन्नती व प्रशिक्षण प्रबोधिनी अर्थात अमृत महाराष्ट्र शासन की स्वायत्त संस्था है। जिन खुला प्रवर्ग की जातियों को अन्य शासकीय निगमों अथवा महामंडलों का लाभ नहीं मिलता, ऐसे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग अमृत का लक्ष्य समूह हैं। वार्षिक आय ₹8 लाख से कम होने पर पात्र व्यक्ति अमृत की विभिन्न योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।

वेबसाइट :https://mahaamrut.org.in/


Publisher: Kartik Tiwari News publisher name | Date: 03-02-2026 News publication date | Time: 12:52 PM News publication time | Views: 215 Number of times this news has been viewed | District: gondia Related district of the news
Publisher: Kartik Tiwari News publisher name | Date: 03-02-2026 News publication date | Time: 12:52 PM News publication time | Views: 215 Number of times this news has been viewed | District: gondia Related district of the news

ही बातमी शेअर करा

Comments 0 Comments

No comments yet

You can start the discussion

Write a Comment
0 / 50 words
Advertisement