गोंदिया में अमृत योजनाओं का प्रचार - अमृत महाराष्ट्र

गोंदिया में अमृत योजनाओं का प्रचार

दीवारों पर लगे प्रचार पोस्टर

गोंदिया में अमृत योजनाओं का प्रचार मुख्य फोटो
मुख्य फोटो

गोंदिया : जिले के गोरेगांव क्षेत्र में महाराष्ट्र संशोधन, उन्नति व प्रशिक्षण प्रबोधिनी (अमृत) का जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत गोरेगांव शहर के प्रमुख मार्गों एवं सार्वजनिक स्थानों की दीवारों पर अमृत योजना से संबंधित प्रचार पोस्टर लगाए गए हैं।

इन पोस्टरों के माध्यम से लक्ष्यित गट के युवाओं, महिलाओं, बेरोज़गार नागरिकों एवं स्वयं-रोज़गार की इच्छा रखने वाले लोगों को अमृत योजना की जानकारी दी जा रही है। योजना के तहत प्रशिक्षण, मार्गदर्शन एवं आर्थिक सहायता जैसी सुविधाओं की जानकारी प्रचार के ज़रिए आम जनता तक पहुँचाई जा रही है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है, की दीवारों पर लगी जाहिरात से योजना की जानकारी सरल भाषा में मिल रही है, जिससे लोगों में जागरूकता बढ़ रही है। अमृत योजना के माध्यम से अधिक से अधिक नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह अभियान एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

Publisher: Kartik Tiwari News publisher name | Date: 10-01-2026 News publication date | Time: 03:48 PM News publication time | Views: 140 Number of times this news has been viewed | District: gondia Related district of the news
Publisher: Kartik Tiwari News publisher name | Date: 10-01-2026 News publication date | Time: 03:48 PM News publication time | Views: 140 Number of times this news has been viewed | District: gondia Related district of the news

ही बातमी शेअर करा

Comments 0 Comments

No comments yet

You can start the discussion

Write a Comment
0 / 50 words
Advertisement