समाज के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल
मलकापूर (बुलढाणा) : महाराष्ट्र शासन की अमृत संस्था ने मलकापूर में आयोजित की हुई अमृत योजना कार्यशाला अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यह कार्यक्रम समाज की आर्थिक उन्नति, कौशल विकास एवं स्वरोजगार को नई दिशा देने वाला एक महत्त्वपूर्ण और प्रेरणादायी प्रयास सिद्ध हुआ।
पिछले कई दिनों से समाज के प्रत्येक वर्ग तक अमृत की योजनाओं की सटीक एवं संपूर्ण जानकारी पहुँचाने हेतु निरंतर प्रयास किए गए। घर-घर संपर्क, व्यक्तिगत संवाद, सोशल मीडिया प्रचार तथा सामूहिक जनजागरण के माध्यम से योजनाओं का महत्त्व प्रभावी रूप से समझाया गया। इसी सामूहिक परिश्रम, समर्पण और सहभागिता का परिणाम रहा, की यह कार्यक्रम सुव्यवस्थित, अनुशासित और अत्यंत सफल रहा।
प्रमुख अतिथियों का मार्गदर्शन
इस अवसर पर पुणे से पधारे विश्वजित देशपांडे प्रमुख मार्गदर्शक के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथी विधायक चैनसुख संचेती, नगर संघचालक दामोदर लखानी, कार्यक्रम अध्यक्ष प्रसन्न देशपांडे तथा वक्ता एवं जिला व्यवस्थापक जिग्नेश कमानी के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का प्रास्ताविक ॲड. अर्चना शुक्ला, संचालन संदीपसिंह राजपूत तथा आभारप्रदर्शन नानक परयाणी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अमृत सकल खुला प्रवर्ग आयोजन समिती, खुला प्रवर्ग के विद्यार्थी, महिलाएं एवं पुरुष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
विधायक चैनसुख संचेती ने अपने संबोधन में कहा, की खुला प्रवर्ग के नागरिकों को महाराष्ट्र शासन की अमृत संस्था की योजनाओं का अधिकतम लाभ लेकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनना चाहिए और विकास की मुख्य धारा में आगे बढ़ना चाहिए।
राज्य सलाहकार विश्वजित देशपांडे ने कहा, की खुला प्रवर्ग के समाज बंधुओं को अमृत की सभी योजनाओं का लाभ लेकर न केवल स्वयं का, बल्कि पूरे समाज का सर्वांगीण विकास करना चाहिए।
जिला व्यवस्थापक जिग्नेश कमानी ने अमृत की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया, की टायपिंग, शॉर्टहैंड, UPSC, MPSC, IIT, AIIMS, IIM, IIIT जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं की तैयारी हेतु मार्गदर्शन उपलब्ध है। साथ ही C-DAC, IGTR, NIELIT, CIPET जैसे अत्याधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम भी अमृत के माध्यम से संचालित किए जा रहे हैं।
इसके अतिरिक्त अमृत मोबाइल फिल्म मेकिंग, ड्रोन प्रशिक्षण, अमृत बेकरी, अमृत सूर्यमित्र, आयात-निर्यात जैसी योजनाओं से युवाओं के लिए रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर सृजित हो रहे हैं।
स्वरोजगार एवं कौशल विकास के अंतर्गत एडवांस ब्यूटी पार्लर, फैशन डिजाइन, इवेंट मैनेजमेंट, मसाला उद्योग, रेक्सिन सेंटर/लेदर वस्तू प्रशिक्षण, ग्राफिक्स डिजाइन, डीहाइड्रेशन प्रक्रिया प्रशिक्षण जैसी योजनाओं की भी जानकारी दी गई।
साथ ही GeM पोर्टल, डिजिटल मार्केटिंग, वित्तीय प्रबंधन, पैकेजिंग, ब्रांडिंग एवं लेबलिंग पर मार्गदर्शन किया गया। विशेष आकर्षण का विषय यह रहा, की ₹15 लाख तक के ऋण पर 12% ब्याज राशी दो वर्षों तक शासन द्वारा वहन की जाएगी, यह अत्यंत महत्त्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।
इस अवसर पर जिग्नेश कमानी ने कहा, 'स्वयं का विकास करते हुए समाज का विकास ही सच्ची प्रगति है। अमृत के माध्यम से प्रत्येक युवक, महिला और उद्यमी को आगे आकर इन अवसरों का लाभ उठाना चाहिए।'
इस जानकारी सत्र से समाज के पुरुष, महिलाएं तथा छात्र-छात्राओं को अमृत योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ लेने की प्रेरणा मिली है। आगामी समय में बड़ी संख्या में युवा प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे, ऐसा विश्वास व्यक्त किया गया।
बुलढाणा जिले के इच्छुक युवक-युवतियों से विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी हेतु संपर्क करने का आवाहन किया गया है।
संपर्क विवरण
जिग्नेश कमानी - 9112227637
बुलढाणा जिला व्यवस्थापक, अमृत
पता :
अमृत जिला कार्यालय,
फ्लैट नं. 305, तृतीय मंज़िल,
बुलढाणा प्राइड बिल्डिंग,
तहसील कार्यालय के सामने,
बुलढाणा – 443001
अमृत संस्था परिचय
महाराष्ट्र संशोधन, उन्नती व प्रशिक्षण प्रबोधिनी अर्थात अमृत महाराष्ट्र शासन की स्वायत्त संस्था है। जिन खुला प्रवर्ग की जातियों को अन्य शासकीय निगमों अथवा महामंडलों का लाभ नहीं मिलता, ऐसे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग अमृत का लक्ष्य समूह हैं। वार्षिक आय ₹8 लाख से कम होने पर पात्र व्यक्ति अमृत की विभिन्न योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।
वेबसाइट :https://mahaamrut.org.in/
Comments 0 Comments
No comments yet
You can start the discussion
Write a Comment